प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सेवा निवृत्त हुए कर्मचारी बिन्दा देवी की सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी 

अमिला (मऊ)। नगर पंचायत अमिला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सेवा निवृत्त हुए कर्मचारी बिन्दा देवी की सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान साथियों ने उन्हें फूल-माला, अंगवस्त्र व छाता भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया और सहकर्मियों की आंखें नम हो उठीं। सभी ने उनके लंबे कार्यकाल, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की।read more:https://khabarentertainment.in/angry-over-not-receiving-honorarium-village-employment-officer-akash-tripathi-resigned/विदाई समारोह में डॉ. संजय कुमार वर्मा, प्रमोद कुशवाहा (फार्मासिस्ट), प्रेमलता गुप्ता, सविता यादव, विनोद यादव, श्रीप्रताप सिंह, शिवकुमार सिंह, जियाउद्दीन अहमद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *