स्मार्ट मीटर के नाम पर आमजन का किया जा रहा आर्थिक शोषण

सोनभद्र। स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनपदवासियों का गुस्सा अब सड़कों पर भी फूटने लगा है। सोमवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर को जनता की जेब पर सीधा डाका करार दिया।read more:https://pahaltoday.com/the-struggle-will-continue-until-nisha-gets-justice-shravan-raj/
मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम लोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है और गरीब जनता पर जबरन बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी को सौंपा। प्रमुख मांगों में सबसे पहले स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाने की मांग की गई। इसके अलावा श्रमिकों, रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों के लंबित भुगतान को तुरंत जारी करने, गेहूं खरीद केंद्रों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और हर घर नल योजना की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई गई। मोर्चा ने मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए सुधार और निगरानी समिति गठित करने की मांग की। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए धंधरौल की घाघर कैनाल और नगवां नहर को तत्काल चालू करने तथा धंधरौल डैम के ऊपर बंद रास्ते को खोलने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ तीखे नारे लगाए गए और चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर विन्दू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चैहान, शंत्रुधन बिंद, अमन पासवान, विवेक जाटव, विनय पासवान, सूरज कनौजिया, संजय बियार, नगेंद्र धागर, सोमरू पनिका, विजय पटेल, दिनेश चेरो, सत्यम पांडेय, सूरज, पवन, अजय, बादल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *