“मुरादनगर में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन,

मुरादनगर/गाजियाबाद। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में मुरादनगर क्षेत्र की कई महिलाओं ने बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुराने मीटर बहाल करने और बिलों की जांच कराने की मांग की। उनका कहना था कि बिना स्पष्ट जानकारी और सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए समस्या बन रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/sensation-in-payagpur-four-girls-missing-from-the-same-neighborhood-three-minors-included/मामले की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी ई.एस.पी. यादव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन उपभोक्ताओं को बिल या मीटर को लेकर शिकायत है, उनकी जांच कराकर उचित समाधान किया जाएगा।ई.एस.पी. यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता और सटीक बिलिंग के लिए लगाए जा रहे हैं, लेकिन यदि किसी को कोई समस्या है तो विभाग उसे गंभीरता से लेकर जल्द समाधान करेगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *