बहराइच l कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित वजीरबाग मछली मंडी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ लड़के-लड़कियों के मौजूद होने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि मोहल्ले वालों ने मकान के गेट पर बाहर से ताला जड़ दिया और अंदर तीन लड़के व दो लड़कियां होने की बात कही।read more:https://pahaltoday.com/mission-shakti-5-0-phase-ii-awareness-campaign-on-womens-safety-empowerment-and-legal-rights-in-marketspublic-places/
बताया जा रहा है कि मौके से दो लड़के अपनी-अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए, जबकि एक लड़का और दो लड़कियां मकान के अंदर ही बंद रह गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक लड़के को हिरासत में ले लिया और मकान मालिक के परिजनों को साथ लेकर थाने चली गई।
हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने अंदर मौजूद लड़कियों को बाहर नहीं निकाला, बल्कि उन्हें मकान के अंदर ही रखकर बाहर पुलिस ड्यूटी लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी नारायण दत्ता मिश्रा मौके पर पहुंचे, लेकिन मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि मकान के अंदर असामाजिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं।