हाईवे का डिवाइडर बना कूड़ेदान, गंदगी और दुर्गंध से राहगीर परेशान

बीना, सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बने डिवाइडर को लोगों ने कूड़ेदान बना दिया है। डिवाइडर पर जगह-जगह कूड़ा फेंके जाने से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/numerical-strength-has-special-importance-in-democracy-dr-neeraj-bora/क्षेत्रीय लोगों में रमेश सोनी, मोहन गुप्ता, मुकेश सिंह, अयोध्या गुप्ता, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता और आशीष चैबे ने आरोप लगाया कि शक्तिनगर-वाराणसी हाईवे पर रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित डिवाइडर पर लगातार कूड़ा डाला जा रहा है। इससे गंदगी का अंबार लग गया है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा मीट और मुर्गे का अपशिष्ट भी डिवाइडर पर फेंका जा रहा है। कचरा उठाने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है। वहीं प्लास्टिक और थर्माकोल के उपयोग से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। मवेशी इस कचरे को खा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019-20 में करीब 209 करोड़ रुपये की लागत से बनी 18 किलोमीटर लंबी वाराणसी-शक्तिनगर सड़क का कुछ हिस्सा अब भी अधूरा पड़ा है। इसी मार्ग पर स्थित लगभग 15 फीट चैड़ा डिवाइडर, जो जिले के सबसे चैड़े डिवाइडरों में गिना जाता है, अब कूड़ेदान में तब्दील हो चुका है। रोजाना हजारों लोगों के आवागमन वाले इस मार्ग पर फैली गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बनाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *