म्योरपुर। महिला आरक्षण बिल पास न होने के विरोध में म्योरपुर क्षेत्र में महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। म्योरपुर पंचायत भवन के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल म्योरपुर के तत्वावधान में महिला आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान महिलाओं ने केंद्र व राज्य सरकार से महिला आरक्षण बिल को शीघ्र पास कराने की मांग उठाई और इसके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह बिल अत्यंत आवश्यक है और इसके लागू होने से महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री शारदा खरवार ने कहा कि महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है और यह आंदोलन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।read more:https://pahaltoday.com/minister-ek-sharma-inaugurated-the-kejaria-galaxy-showroom-proprietor-ajay-pratap-rai-was-present/मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका ने भी महिलाओं की भागीदारी को सराहते हुए इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में अहम बताया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सरस्वती देवी, रेखा देवी, मंडल मंत्री इंगुरफूल, सीता देवी, राजकुमारी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मंडल कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान तथा मंडल महामंत्री आशीष अग्रहरी (बिट्टू) सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।