‘सेवा परमो धर्म’ के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियान शुरू

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा “जहां सेवा, वहां ईश्वर का वास” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए इस भीषण गर्मी में जनसेवा का वृहद अभियान शुरू किया जा रहा है। संस्था द्वारा एक साथ जल सेवा और अन्न सेवा का संकल्प लिया गया है, जिसका लाभ प्रतिदिन हजारों लोगों को मिलेगा।read more;https://pahaltoday.com/a-khadim-performing-traffic-duty-at-the-dargah-was-attacked-a-case-was-registered-against-the-bully/संस्था के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि मई-जून की प्रचंड गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए लखनऊ शहर के 11 अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर आरओ युक्त वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। इनमें डालीगंज बाजार, आई टी चौराहा, छाछी कुआं, लाल कुआं, चौक, न्यू हैदराबाद, दो सरस्वती शिशु मंदिर, निशातगंज, महानगर सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। रुपेश अग्रवाल ने कहा, “गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। हमारा प्रयास है कि कोई भी राहगीर, मजदूर, रिक्शा-टेम्पो चालक या जरूरतमंद व्यक्ति प्यासा न रहे। ये वॉटर कूलर 24 घंटे आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे”प्रवक्ता अनुराग साहू बताया कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह और विशेषकर बड़े मंगल का विशेष महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में बड़े मंगल के प्रथम मंगलवार से दो महीने तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक हजारों भक्तों एवं जरूरतमंदों के लिए सात्विक भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। ओम प्रकाश गोयल द्वारा भंडारा का वितरण किया गया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, चावल, दाल, हलवा और शीतल पेय की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए मंदिर परिसर में विशेष पंडाल और पेयजल की भी व्यवस्था की जा रही है।श्री श्याम परिवार के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। संस्था वर्षों से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, कंबल वितरण जैसे सेवा कार्यों में अग्रणी रही है।संस्था ने लखनऊ के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और समाजसेवियों से इस पुनीत सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *