किन्नर समुदाय पर हमले को लेकर आक्रोश, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। जनपद में किन्नर समुदाय पर कथित हमले और लूटपाट की घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू महासंघ (किन्नर प्रकोष्ठ) ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाया है। संगठन की जिलाध्यक्ष किरण किन्नर ने आरोप लगाया कि एक संगठित गिरोह द्वारा लगातार किन्नरों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया गया कि बीना खड़िया क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना में दर्जनों लोगों ने किन्नर समुदाय की कुछ सदस्यों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट व लूटपाट की कोशिश की। संगठन का आरोप है कि यह घटनाएं पूर्व नियोजित साजिश के तहत कराई जा रही हैं और बाहरी क्षेत्र के कुछ लोग इसमें शामिल हैं। किरण किन्नर ने कहा कि उनका समुदाय शांतिपूर्ण तरीके से जीवनयापन करता है, लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार भय का माहौल बनाया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/father-of-former-bjp-mandal-president-nitin-goyal/ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष द्वारा झूठे आरोप लगाकर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि पुलिस अधीक्षक को पूर्व में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, बावजूद इसके आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। ताजा घटना में भी प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठाए गए हैं। विश्व हिंदू महासंघ (किन्नर प्रकोष्ठ) ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और किन्नर समुदाय की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *