बहराइच। थाना दरगाह क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में लगे एक खादिम पर दबंग द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/bride-takes-exam-immediately-after-wedding-shows-dedication-to-educationजानकारी के अनुसार दरगाह क्षेत्र में बैरिगेटिंग के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित की जा रही थी। इसी दौरान मुन्ना नामक व्यक्ति जबरन बैरिगेटिंग हटाकर ई-रिक्शा अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था। मौके पर मौजूद खादिम कामरान ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद दबंग मुन्ना ने लाठी-डंडों से खादिम पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी द्वारा हमला करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और शांतिभंग की धारा में भी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।