भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल के पिता

मुरादनगर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल के पिता स्व. सुरेश चंद्र गोयल की तेरहवीं के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का आयोजन अग्रसेन मार्केट, राणा फार्म हाउस के निकट किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।read more:https://pahaltoday.com/heavy-storm-and-rain-destroys-pig-farm-killing-six-animals/
ज्ञात हो कि 19 अप्रैल को स्व. सुरेश चंद्र गोयल का अचानक हार्ट अटैक के चलते आकस्मिक निधन हो गया था, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। तेरहवीं के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक अजीत पाल त्यागी, शैलेश चौधरी, अनिल चौधरी, राहुल गोयल, डॉ. नरेंद्र कुमार, बोबी पंडित, लोकेश जाटव, सोनिया त्यागी, राज फोगाट, विजय लक्ष्मी शर्मा, मोहित त्यागी, डॉ. प्रमोद त्यागी, शिवा चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बंधाया।  श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने स्व. सुरेश चंद्र गोयल के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *