मुरादनगर थाने में सीनियर सिटीजन सेल की बैठक आयोजित

मुरादनगर। थाना मुरादनगर में सीनियर सिटीजन सेल के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के बुजुर्ग नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में आसपास के कई वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके।read more:https://pahaltoday.com/tragic-accident-in-the-ganges-12-year-old-student-dies-after-falling-from-a-boat-mourning-spreads-in-the-tadighat-mallah-colony/
सीनियर सिटीजन सेल के माध्यम से पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके। कार्यक्रम के अंत में थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *