नहर पटरी पर हुए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंधौरा गांव में नहर की पटरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सिंचाई विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सदर कोतवाली पुलिस मौजूद रहीं।read more:https://pahaltoday.com/awareness-campaign-launched-in-ghazipur-under-mission-shakti-phase-5-0-anti-romeo-team-active/बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा नहर की भूमि पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर लिया गया था, जिससे नहर मार्ग बाधित हो रहा था और विभागीय कार्यों में भी दिक्कत उत्पन्न हो रही थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति को पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई का निर्णय लेते हुए मौके पर जेसीबी मशीन के माध्यम से निर्माण को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान सिंचाई विभाग के जेई, एई सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नहर, सड़क या अन्य सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *