निर्माण कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

सोनभद्र। राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती घोरावल में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने औचक निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/farmer-registry-campaign-begins-four-day-special-campaign-to-determine-share-of-account-holders/डीएम ने सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता की अनिवार्य रूप से थर्ड पार्टी से जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में बन रही बाउंड्री वॉल का भी निरीक्षण किया गया, जहां स्थानीय विवाद के चलते कार्य प्रभावित होने की जानकारी मिली। इस पर डीएम ने उपजिलाधिकारी घोरावल को निर्देश दिया कि बाउंड्री वॉल से जुड़े सभी विवादों का समाधान एक सप्ताह के भीतर कराते हुए निर्माण कार्य तत्काल पुनः शुरू कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *