सोनभद्र। जनपद में किसानों की भूमि एवं अभिलेखीय त्रुटियों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे चार दिवसीय विशेष अभियान ने गति पकड़ ली है। जिलाधिकारी चर्चित गोंड के निर्देशन में संचालित इस अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 1347 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में सफल पंजीकरण किया गया। यह अभियान विशेष रूप से अंश निर्धारण, नाम मिसमैच और अन्य अभिलेखीय त्रुटियों को दूर करने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की बाधा न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण इस अभियान की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक पात्र किसान तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही, अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं। किसान अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र, पंचायत सहायक, कृषि विभाग के कर्मचारियों या संबंधित लेखपाल से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण, अंश निर्धारण तथा नाम संबंधी त्रुटियों का सुधार करा सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/bride-takes-exam-immediately-after-wedding-shows-dedication-to-education/उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान सीमित अवधि के लिए संचालित किया जा रहा है, इसलिए सभी किसान समय रहते अपने अभिलेखों का सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन अवश्य करा लें। प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।