बड़हलगंज क्षेत्र के साऊखोर की रहने वाली आस्था त्रिपाठी ने ICSE बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि ने उनकी पढ़ाई के प्रति लगन को साबित किया है।read more:https://pahaltoday.com/traders-met-the-dm-regarding-various-problems-and-submitted-a-memorandum/आस्था त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर के कॉर्मल स्कूल से हुई थी। वर्तमान में वह गोरखपुर के एच.पी. चिल्ड्रेन स्कूल में अध्ययनरत हैं। उनके पिता दीपक त्रिपाठी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जबकि उनकी माता वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार में डिजाइनर के रूप में कार्यरत हैं। आस्था की इच्छा UPSC की तैयारी करके IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के सहयोग को दिया। बातचीत के दौरान आस्था ने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सभी विषयों को नियमित रूप से पढ़ा जाए, तो कोई भी परीक्षा अच्छे अंकों से पास की जा सकती है। आस्था ने सफलता के लिए कोई शॉर्टकट न होने पर भी जोर दिया। आस्था की इस सफलता पर राधाकांत, अभिषेक, अशोक, विष्णुदत्त और कृष्णचंद सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।