गाजीपुर — जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल पंपों से जुड़े लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रकरणों की कंपनीवार और विभागवार समीक्षा की गई।read more:https://pahaltoday.com/lalitpur-journalists-first-pledge-to-donate-body/
समीक्षा के दौरान पाया गया कि वर्तमान में आईओसी के 12, सीपीसीएल के 1, बीपीसीएल के 12, एचपीसीएल के 9 तथा जियो-बीपी के 3 प्रकरण लंबित हैं।
विभागवार स्थिति में अग्निशमन विभाग में 10, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड वाराणसी के अधिशासी अभियंता के पास 9, जंगीपुर नगर पालिका में 1, लोक निर्माण विभाग में 4, वन विभाग में सर्वाधिक 23, तथा विभिन्न उपजिलाधिकारियों के यहां कुल 22 प्रकरण लंबित पाए गए। इसके अतिरिक्त एनएचएआई गाजीपुर में 14, एनएचएआई आजमगढ़ में 6, विद्युत विभाग में 20 और अन्य विभागों में भी प्रकरण लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करें। जिन मामलों में आवेदकों द्वारा शुल्क जमा किया जाना है, उन्हें शीघ्र जमा कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जंगीपुर मंडी सचिव की अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेश तक उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।