जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की सक्रिय पहल से गाजीपुर में बढ़ा विदेशी निवेश, उद्योग और रोजगार को मिली नई रफ्तार

गाजीपुर, जो कभी अपराध और गैंगवार के लिए बदनाम रहा है, अब औद्योगिक विकास और विदेशी निवेश का उभरता केंद्र बनता जा रहा है। योगी आदित्यनाथ की उद्योग-अनुकूल नीतियों, बेहतर कानून व्यवस्था और मजबूत आधारभूत संरचना ने जिले की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई है। इस बदलाव को गति देने में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की सक्रिय पहल भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/lalitpur-journalists-first-pledge-to-donate-body/
एक समय पूर्वांचल के जिलों में निवेश करने से कंपनियां कतराती थीं, लेकिन अब “इन्वेस्ट यूपी” के तहत गाजीपुर में 15 करोड़ रुपये के निवेश से “पावर क्रॉप्स फूड एंड एग्री प्राइवेट लिमिटेड” का आधुनिक गुड़ आधारित खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित होकर संचालित हो रहा है। इस परियोजना में जापान की Nippon Pharmaceutical Co. Ltd. का तकनीकी सहयोग और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश शामिल है, जो प्रदेश में बढ़ते निवेशक विश्वास को दर्शाता है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों और प्रशासनिक सहयोग के कारण परियोजना को तय समय में पूरा किया जा सका। बेहतर कानून व्यवस्था ने निवेशकों को सुरक्षित माहौल दिया है, जिससे अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां पूर्वांचल में भी निवेश के लिए आगे आ रही हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के मुताबिक, जिले में सड़क और परिवहन कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, साथ ही औद्योगिक बिजली आपूर्ति को भी सुदृढ़ किया गया है। संयंत्र को 33 केवीए फीडर से कनेक्शन दिया जा रहा है और निकट भविष्य में 33/11 केवी उपकेंद्र स्थापित करने की योजना है, जिससे उद्योगों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि इस इकाई से जिले में गन्ने की खेती को फिर से बढ़ावा मिलेगा। गाजीपुर को इस परियोजना के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि यह क्षेत्र गन्ना उत्पादन के लिए उपयुक्त रहा है। संयंत्र की 50 मीट्रिक टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता से किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा और आसपास के क्षेत्रों में गन्ना उत्पादन को पुनर्जीवित करने की दिशा में प्रयास शुरू हो चुके हैं। यह परियोजना रोजगार के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं लेकर आई है। संयंत्र से सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और हजारों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और युवाओं के पलायन में कमी आने की उम्मीद है। संयंत्र में आधुनिक जापानी तकनीक से गुड़ आधारित पाउडर, क्यूब्स और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। “Power27 Super Jaggery” ब्रांड के उत्पाद जापान, थाईलैंड और खाड़ी देशों तक पहुंच रहे हैं। भविष्य में गन्ने से अन्य उत्पाद विकसित करने की भी योजना है।  गाजीपुर में स्थापित यह संयंत्र इस बात का प्रमाण है कि सही नीतियों, बेहतर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सक्रियता के साथ किसी भी क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी जा सकती है। यह परियोजना पूर्वांचल के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *