ललितपुर- पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे व्यापक साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा ए.वी.एम. इंटर कॉलेज, ललितपुर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/applications-invited-for-short-film-competition-on-human-rights-winners-will-get-prizes-worth-lakhs/
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं अन्य उपस्थित लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड के बारे में अवगत कराया गया, जिसमें ठग स्वयं को पुलिस/सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराकर धनराशि ठगते हैं। साइबर सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण सुझाव: किसी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर विश्वास न करें अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत सतर्क होकर कार्रवाई करें साइबर हेल्पलाइन: किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा मेल पर शिकायत दर्ज करें। कार्यक्रम के दौरान फेक लोन ऐप, केवाईसी अपडेट फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, टेलीग्राम निवेश स्कैम आदि साइबर अपराधों के संबंध में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।