एक उम्मीद एनजीओ ने डेरापुर के रतनियापुर में ग्रामीण बैठक संग शिक्षा जागरूकता व सामग्री वितरण

कानपुर देहात _ डेरापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत रतनियापुर स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षा की अलख जगाते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई तथा ग्रामीणों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।read more:https://worldtrustednews.in/if-migraine-has-occurred-due-to-these-two-it-may-be-due-to-heat-stroke-says-dr-archita-mahajan/
कार्यक्रम में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वण सिंह, अध्यापक किरण वर्मा एवं शिक्षामित्र उर्मिला देवी सहित विद्यालय परिवार ने दीक्षा यादव का स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अभिजीत सिंह (रतनियापुर) ने की। उन्होंने अपने संबोधन में दीक्षा यादव द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा जागरूकता अभियान एवं अन्य सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर चरण सिंह यादव (जिला अध्यक्ष, कानपुर देहात), पवन चौहान (प्रभारी, सिकंदरा विधानसभा), रामदास गौतम (अध्यक्ष, सिकंदरा विधानसभा), जगपाल सिंह यादव, कमलेश कुमार यादव, विश्राम सिंह (पूर्व कानूनगो), यदुवाद सिंह, सौरभ पाल, राधे यादव, महेश शर्मा, बानेश्वर, जगत सिंह, जय प्रकाश, राकेश गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, नागा सिंह, बलराम सिंह, चंद पाल शर्मा, होतीलाल, शिव मोहन, गोविंद यादव, निखिल शर्मा, सीता, मानवी देवी एवं अंश तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *