अमेठी। नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी शर्मा द्वारा जनपद अमेठी से रवि प्रकाश द्विवेदी (रिंकू) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति के बाद जनपद के पत्रकारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाईयां देने वालों का तांता लग गया। सहयोगियों ने आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।read more:https://pahaltoday.com/now-90-percent-indigenous-material-will-be-used-in-the-hi-tech-armored-platform/इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश द्विवेदी ने कहा, कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन को मजबूत करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा की जाए और उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाए।”
वहीं भाकियू लोकशक्ति (युवा इकाई) के युवा जिला अध्यक्ष शशिकांत तिवारी ने बधाई देते हुए कहा, कि रवि प्रकाश द्विवेदी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के हित में बेहतर कार्य करेगा और जिले में पत्रकारिता को नई मजबूती मिलेगी।”