गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गोआश्रय स्थलों से संबंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए।
जिलाधिकारी ने सभी गोआश्रय स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तारबंदी कराने के निर्देश दिए। साथ ही गोसेवकों एवं रात्रि चौकीदारों को मनरेगा की निर्धारित दर से मासिक भुगतान करने का निर्णय लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/debate-erupts-over-traffic-jams-in-the-city-encroachment-not-e-rickshaws-is-the-real-reason/
बैठक के दौरान कई स्थलों पर हरे चारे की व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि चारा उत्पादक किसानों से अनुबंध कर दो दिन के भीतर हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
इसके अलावा, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी अवशेष गोआश्रय स्थलों पर तत्काल प्रभाव से सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई की व्यवस्था कराई जाए, जिससे निगरानी व्यवस्था मजबूत हो सके।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शाही ने जानकारी दी कि 15 अप्रैल 2026 से जनपद के सभी गोआश्रय स्थलों के लिए भूसा संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आगामी छह माह की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दान और क्रय के माध्यम से भूसा एकत्र किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय सहित जनपद के सभी संबंधित अधिकारी और गोआश्रय स्थलों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।