ललितपुर- स्थानीय चौहान क्लिनिक पिसनारी ललितपुर में डॉक्टर गजेंद्र सिंह चौहान की पूजनीय माता जी की स्मृति में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में एक विशाल हेड एंड नेक कैंसर रोग शिविर निशुल्क का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन फीता काटकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इम्तियाज अहमद द्वारा किया गया शिविर में डॉक्टर अमेय बिहानी मेदांता हॉस्पिटल इंदौर कैंसर रोग विशेषज्ञ द्वारा निशुल्क करीब 150 मरीजों को परामर्श की गई इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर इम्तियाज ने कहा कि कैंसर मरीजों की सेवा एवं सहायता करना बहुत ही नेक कार्य है समय-समय पर ऐसे शिवरों का आयोजन होते रहना चाहिए डा बिहानी ने कहा कि कैंसर रोग असाध्य नहीं है बस समय पर सही उपचार मिलना चाहिएread more:https://pahaltoday.com/leaders-demand-direct-talks-with-home-minister-to-grant-statehood-to-ladakh/इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉक्टर एस पी पाठक चेयरमैन संतोष शर्मा डॉक्टर मनवीर सिंह तोमर डॉक्टर जे एस चौबे रजनीश चढ्ढा डॉ अजय जैन डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव डॉ सनत मोदी डॉक्टर स्वामी प्रसाद डॉक्टर गजेंद्र सिंह चौहान डॉक्टर निधि चौहान डा जय जय चौबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभी का आभार डॉक्टर एसपी पाठक ने व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस के वाईस चेयरमैन अजय बरया द्वारा किया गया