गाजीपुर। जनपद के थाना करण्डा क्षेत्र स्थित कटरिया गांव में हुई घटना को लेकर वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक (वाराणसी परिक्षेत्र) ने 28 अप्रैल 2026 को एक आधिकारिक वीडियो बयान जारी किया।read more:https://pahaltoday.com/heat-wave-ends-storm-arrives-weather-to-change-across-the-country-rain-and-storm-alert-issued-in-9-states/
अपने वक्तव्य में उन्होंने घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पुलिस हर पहलू पर सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। डीआईजी ने आमजन से विशेष अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप है। साथ ही आश्वासन दिया कि मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग बनाए रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।