शहर में जाम पर छिड़ी बहस: ई-रिक्शा नहीं, अतिक्रमण है असली वजह

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज के व्यस्त बाजारों में आएदिन लगने वाले जाम को लेकर बहस तेज हो गई है। जहां व्यापार मंडल जाम के लिए ई-रिक्शा संचालन को जिम्मेदार ठहरा रहा है, वहीं पूर्वांचल नव निर्माण मंच ने इस धारणा को खारिज करते हुए अतिक्रमण को मुख्य कारण बताया है।read more:https://pahaltoday.com/swearing-in-and-felicitation-ceremony-of-safai-karamchari-sangh-concluded-in-ghazipur-assurance-of-resolving-problems/मंच के नेता गिरीश चन्द्र पांडेय ने कहा कि बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क और पटरियों के दोनों किनारों पर किए गए अस्थायी और स्थायी कब्जों से रास्ते सकरे हो गए हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और जाम की स्थिति बनती है। उनका कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाया जाए तो यातायात काफी हद तक सुचारु हो सकता है। उन्होंने ई-रिक्शा को आमजन, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सुलभ, सुरक्षित और किफायती परिवहन साधन बताते हुए कहा कि यह लोगों को कम खर्च में घर तक पहुंचने में मदद कर रहा है। ऐसे में इन पर अत्यधिक नियम-कायदे, क्षेत्र निर्धारण या कलर कोडिंग लागू करने से चालकों का शोषण बढ़ सकता है और यात्रियों को भी असुविधा हो सकती है। गिरीश पाण्डेय ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे और पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए। साथ ही, ई-रिक्शा चालकों के लिए निर्धारित स्थानों पर दो-दो या चार-चार वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके। उधर, व्यापार मंडल ने बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए ई-रिक्शा संचालन के लिए स्पष्ट नियमावली, कलर कोडिंग और क्षेत्रवार संचालन तय करने की मांग प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *