बैरकपुर में पीएम मोदी का ऐलान—4 मई के बाद शपथ ग्रहण में ही लौटूंगा

 कोलकाता। नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में दूसरे चरण की अपनी आखिरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने मंच से ऐलान करते हुए कहा, कि अब वह 4 मई के बाद ही बंगाल लौटेंगे, जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बयान के जरिए उन्होंने राज्य में भाजपा की जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बंगाल से अपने भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी निजी जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा में बंगाल का विशेष स्थान रहा है। शक्ति की उपासना और यहां की सांस्कृतिक विरासत ने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल की महान हस्तियों और यहां के लोगों से उन्हें हमेशा प्रेरणा और स्नेह मिला है। मौजूदा रैली को इस चुनाव की अपनी अंतिम जनसभा बताते हुए मोदी ने कहा, “मैं जहां भी गया, लोगों का मूड साफ नजर आया।read more:https://pahaltoday.com/elderly-man-found-injured-in-amangarh-tiger-reserve-dies/मैं इस विश्वास के साथ जा रहा हूं कि अगली बार शपथ ग्रहण समारोह में ही लौटूंगा।” उन्होंने बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी कौस्तव बागची के समर्थन में भी लोगों से मतदान की अपील की। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने जनता के साथ अपने भावनात्मक संबंध का जिक्र करते हुए कहा कि वे रात में समय निकालकर लोगों के संदेश और पत्र पढ़ते हैं। उन्होंने कहा, “कई संदेशों ने मुझे भावुक किया। मैंने लोगों का दर्द महसूस किया और उनकी उम्मीदों को समझा।” उन्होंने दोहराया कि देश की जनता ही उनका परिवार है और वे अपना घर छोड़ने के बाद से लगातार लोगों के बीच ही रहे हैं। अपने चार दशकों के राजनीतिक सफर को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने बिना रुके देश के कोने-कोने में काम किया है। उन्होंने कहा, दिन-रात या मौसम की परवाह किए बिना मैं चलता रहा हूं। मुझे शांति और संतोष हमेशा जनता के बीच ही मिला है। प्रधानमंत्री के इस संबोधन को चुनावी माहौल में भाजपा के आत्मविश्वास के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। बहरहाल अब 4 मई को होने वाली मतगणना के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *