रेहड़। रविवार को अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले एक 65 वर्षीय वृद्ध की अस्पताल में मौत हो गई। घटनास्थल पर उसकी साइकिल भी पड़ी मिली है। मृतक अख्तियार हुसैन 65 वर्ष पुत्र नन्हे शाह उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर वन का निवासी है। मृतक के पुत्र नसीम शाह ने बताया कि उसके पिता अख्तियार हुसैन प्रतिदिन साइकिल से अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में स्थित एक मजार पर इबादत करने जाते थे। शुक्रवार को भी उसके पिता साइकिल से अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में स्थित मजार पर गए थे परंतु वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह परिजन अमानगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे और वन दरोगा रवि कुमार को अख्तियार हुसैन के लापता होने की सूचना देकर उन्हें तलाश कराने का अनुरोध किया।read more:https://worldtrustednews.in/torrential-rains-in-the-midst-of-summer-storms-with-a-speed-of-60-km-per-hour-alert-in-7-states/ जिस पर वन कर्मियों ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ लापता हुए अख्तियार हुसैन की तलाश शुरू की। इस दौरान रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के कक्ष संख्या 17 में स्थित तालाब के पास अख्तियार हुसैन झाड़ियों के बीच बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में पड़े मिले। वहीं पर उनकी साइकिल भी पड़ी मिली। परिजन और ग्रामीण अख्तियार हुसैन को जसपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अख्तियार हुसैन के ऊपर हाथी द्वारा हमला करने की आशंका व्यक्त की है। मृतक अपने पीछे पत्नी आसमा खातून, तीन पुत्रों व तीन पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया है।जसपुर कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया गया है।