बिजनौर में झपटमार गिरोह का पर्दाफाश:

बिजनौर। शहर में दिनदहाड़े वृद्ध महिला से कुंडल छीनने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए कुंडल शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं, साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है।
नई बस्ती निवासी नरेंद्र कुमार ने थाना कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि 23 अप्रैल 2026 को उनकी माता श्रीमती रजो देवी घर से घेर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके कानों से सोने के कुंडल छीन लिए और फरार हो गए। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।read more:https://worldtrustednews.in/opposition-mps-served-notice-to-remove-gyanesh-kumar-from-his-post/थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने युनूस (निवासी सहारनपुर) और फिरोज (निवासी नजीबाबाद) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से टूटे हुए दो कुंडल (पीली धातु) बरामद किए गए, जो घटना से संबंधित पाए गए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त काली हीरो पैशन प्रो बाइक भी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आपस में रिश्तेदार (ममेरे-फुफेरे भाई) हैं और तीन दिन पहले विदुर कुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गली में इस वारदात को अंजाम दिया था। वे कुंडलों को बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में से फिरोज का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इससे स्पष्ट है कि आरोपी पहले से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। इस पूरे ऑपरेशन को थाना कोतवाली शहर के निरीक्षक उपेंद्र मलिक के नेतृत्व में टीम ने अंजाम दिया, जिसमें उपनिरीक्षक अंकुरपाल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। कानूनी कार्रवाई जारी पुलिस ने बताया कि बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई है और आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस की तत्परता की भी सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *