चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

रेहड़। पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी हुई बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ‌जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव रानी नांगल निवासी मुन्ना अली पुत्र अब्दुल कलाम ने शनिवार को थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया था कि 16 अप्रैल 26 को वह धामपुर से आते हुए बादीगढ़ चौराहे पर रुका था और एक बाग के पास अपनी बाइक खड़ी करके बाजार से सामान लेने चला गया। सामान खरीद कर वापस लौटा तो वहां उसकी बाइक नहीं थी। उसने बाइक को काफी तलाश किया परंतु उसका कुछ पता नहीं लगा।read more:https://worldtrustednews.in/india-will-definitely-become-a-world-leader-no-one-should-have-any-doubt-about-it-bhagwat/ मुन्ना अली द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी थी।थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को बाइक चोरी के आरोपी सद्दाम उर्फ बबलू पुत्र यामीन निवासी गांव रामनगर वन थाना जसपुर जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड को चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *