जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 25 अप्रैल 2026 को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिले के समस्त प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की गई।read more:https://worldtrustednews.in/a-family-returning-after-their-daughters-wedding-met-with-an-accident-killing-five-people-including-a-husband-wife-and-their-only-son/इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान भी चलाया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना रहे। पुलिस टीमों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और नागरिक सुरक्षित महसूस करें।