बहराइच ( नानपारा )l नानपारा क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणपुर मटेही निवासी मौजीलाल (42 वर्ष) अपने भाई की पत्नी अंजना देवी और पाँच वर्षीय बालक सद्गुरु पाल के साथ सकील के ई-रिक्शा से कुकिंग गैस भराने के लिए नानपारा जा रहे थे। ग्राम रजवापुर के पास पहुंचे थे तभी इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।read more:https://pahaltoday.com/global-brokerage-firm-bernstein-wrote-a-letter-to-pm-modi-saying-economic-challenges-should-be-resolved/
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौजीलाल, बालक सद्गुरु पाल और ई-रिक्शा चालक सकील की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंजना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं l सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। तीनों शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है मामले की जांच जारी है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है, क्योंकि गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता न होने के कारण लोगों को खुद जाकर गैस भरवानी पड़ती है। गौरतलब है कि शासन द्वारा गैस सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल से कर होम डिलीवरी की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन न होने से लोगों को अनावश्यक जोखिम उठाना पड़ रहा है। गैस की किल्लत के चलते लोग दिन-रात भागदौड़ करने को मजबूर हैं, और समय पर गैस न मिलने पर कई परिवार लकड़ी पर खाना बनाने को विवश हो जाते हैं।