आज पूरा देश उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती मना रहा है। इसी कड़ी में आज मिर्जापुर के राजेंद्र नगर स्थित बिलखरियापुरा में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।यहाँ उपस्थित प्रबुद्ध जनों और समाजवादियों ने ‘हिमालय पुत्र’ के नाम से विख्यात बहुगुणा जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके आदर्शों को याद करते हुए संकल्प लिया कि वे अन्याय और जुल्म के खिलाफ गांधीवादी तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेंगे।read more:https://pahaltoday.com/the-government-is-considering-increasing-the-pension-limit-to-rs-10000-per-month/कार्यक्रम के दौरान वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता भी व्यक्त की गई। वक्ताओं का कहना था कि आज के दौर में लोकतंत्र की गरिमा को बचाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। जहाँ कभी विरोध की राजनीति में भी ईमानदारी और भाईचारा होता था, वहीं आज लोकतंत्र के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आज के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बहुगुणा जी के दिखाए मार्ग पर चलकर देश की जम्हूरियत और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना है, ताकि राजशाही व्यवस्था के बजाय जनता का शासन मजबूती से कायम रहे।