श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत कई गेहूं क्रय केन्द्रों का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर चल रही गेंहूं खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने गेहूं क्रय केंद्र क्रमशः बहुद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) लक्ष्मणपुर सेमरहनिया, साधन सहकारी समिति लि. शिकारी चौड़ा एवं महादेवा नासिरगंज का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गेहूं क्रय करने आये किसानों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। डीएम क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय। गेहूं बेचने आये किसान भाईयों के लिए क्रय केन्द्र पर आने-जाने का रास्ता एवं वाहनों के पार्किंग के लिए भी पर्याप्त स्थान होना चाहिए, ताकि किसानों को कोई असुविधा न होने पाये।read more:https://pahaltoday.com/cows-milk-is-the-nectar-of-the-earth/निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद पंजिका, बोरों की व्यवस्था, ई-उपार्जन हेतु लैपटॉप/आई-पैड, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, विनोइंग फैन/पंखा, छलना पावर डस्टर एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने के लिए छाया, पेयजल तथा केन्द्र पर अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जाएं, ताकि गेहूं बेचने आये किसानों को कोई दिक्कत न होने पाये। डीएम ने यह भी निर्देश दिया है गेहूं खरीदने के बाद जब तक केन्द्र पर गेहूं रहता है। तब तक उसकी उचित देखभाल भी सुनिश्चित किया जाए। शासन द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त गेहॅू क्रय केन्द्रों पर उतराई, छनाई व सफाई में आने वाला व्यय अधिकतम रूपये 20 प्रति कुंतल कृषक द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा। किसानों से अपील करते हुए कहा कि गेहूं बेचने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन अपने नजदीक के जन सुविधा केन्द्रों पर जाकर वेबसाई-https//fcs.up.gov.in पर या मोबाईल द्वारा यूपी किसान मित्र ऐप के माध्यम से करा लें, ताकि उन्हें अपना गेहूं बेचने में कोई दिक्कत न होने पाये। उन्होने किसान भाईयों से यह भी अपील किया कि अपने नजदीकी किसान भाईयों को भी सरकारी क्रय केन्द्र पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें, जिससे उनको फसल का उचित मूल्य मिल सके और वे लाभान्वित हो सकेंगे। इस अवसर पर एसडीएम जमुनहा संजय कुमार राय सहित सम्बन्धित क्रेन्द्रों के केन्द्र प्रभारी सहित किसान मौजूद रहे।