30 अप्रैल तक बाढ़ प्रबन्धन योजना प्रस्तुत करें जिम्मेदार : डीएम

 डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्भावित बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ ’’बाढ़ दिशा-निर्देशन कमेटी’’ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि सम्भावित बाढ को दृष्टिगत रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य से जुडे़ सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपनी-अपनी कार्य योजना विगत वर्षाे में आयी बाढ़ के अनुभवों के आधार पर तैयार कर लें, ताकि जिले में अचानक बाढ़ आने पर तत्काल बाढ़ पीड़ितों को राहत एवं सहायता प्रदान की जा सके। उन्होने कहा कि विगत वर्षाे में आयी बाढ़ के अनुभव के आधार पर जितने भी गॉव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उन गांवों का दौरा कर गांव वालों से सीधा संवाद स्थापित करें और उनके द्वारा दिये गये सुझावों के आधार पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए शीघ्र तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खण्ड समेत सभी अधिकारियों को बाढ़रोधी कार्य 15 जून तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बाढ़ से सम्बन्धित सभी विभागों केा बाढ़ प्रबन्धन योजना 30 अप्रैल तक प्रस्तुत करने के आदेश दिये है। डीएम ने कहा कि विगत वर्षाे में आयी बाढ़ के दौरान कितने क्यूसेक पानी बाढ में आया था। उसी के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य की सभी तैयारियां चाक चौबन्द रखी जाएं। राहत एवं बचाव कार्य से जुड़े सभी सम्बन्धित अधिकारी इसको ध्यान में रखते हुए विभागीय कार्ययोजना तैयार करेंगे।read more:https://khabarentertainment.in/ghazipur-uproar-47-sp-leaders-named-in-stone-pelting-case-case-filed-against-200-unidentified-people-investigation-intensified/ उन्होंने कहा कि जिन बन्धों एवं स्पर का मरम्मत कार्य चल रहा है, सम्बन्धित अधिशासी अभियंता उसे युद्ध स्तर पर पूरा करायें। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि बाढ से प्रभावित होने वाले गॉवों में स्थलीय निरीक्षण कर राहत शिविर की स्थापना, अधिकारियो- कर्मचारियों की तैनाती नाव एवं नाविक की सूची, ब्लाक एवं ग्राम आपदा प्रबन्धन समिति का गठन, जीवनरक्षक उपकरण, मोटरबोट, बाढ़ चौकियों, नाव, गोताखोर आदि की व्यवस्था हेतु रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें और उनके टेण्डर की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कर ली जाए। उन्होने विद्युत विभाग के अभियन्ताओं को निर्देश दिया कि बाढ क्षेत्र में बिजली के खम्भे एंव तारों को मजबूत करें। बाढ आने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी करें। उन्होने राहत वितरण, खाद्यान्न सामग्री का पैकेट आदि वितरण के सम्बन्ध में जो निविदा पास होती है, उन फर्माे को भी सम्बन्धित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही बता दिया जाए। उन्होने निर्देश दिया है कि बरसात के दिनों में होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु तथा यदि किसी भी व्यक्ति के बाढ़ के दौरान सांप काट लेता है तो उनसे बचाव हेतु एंटी स्नेक वेनम सहित अन्य आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। सम्भावित बाढ़ को देखते हुए पशुओं को चारे की कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिए भूसा व हरे चारे व्यवस्था तथा पशुओं को बरसात के दिनों में होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने हेतु मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देश दिया। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बाढ़ क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों का बीमा कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने बताया है कि जिले के पूर्ववर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ऐसे गाँव जहां पर बाढ़ के आने की प्रबल सम्भावना रहती है, इन गांवों में निवास करने वाले व्यक्तियों की सूची मोबाइल नंबर सहित बनायी ली जाए, जिससे आपदा की संभावना होने पर पहले ही उनके नम्बर पर सन्देश भेज कर अलर्ट किया जा सके। डीएम ने पंचायतीराज अधिकारी को निर्देश दिया है कि जिले के विद्यालयों में स्थापित शौचालयों एवं पेयजल के लिए स्थापित हैण्डपम्प वाले स्थलों की साफ-सफाई करा दिया जाए तथा उन्होंने दोनो नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके यहां जो पेयजल हेतु टैंकर है उनकी बेहतर ढंग से साफ-सफाई करा ली जाए, ताकि बाढ़ आने पर बाढ़ पीड़ितों के लिए स्थापित शरणालयों में पेयजल हेतु टैंकर भेजा जा सके। इस अवसर पर सीडीओ शाहिद अहमद, एडीएम वि/रा अमरेन्द्र कुमार वर्मा, कमाण्डेंट एसएसबी 62वीं वाहिनी अमरेन्द्र कुमार वरूण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश शर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खण्ड, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केपी मिश्र, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-6 विकास शिरोमणि, अधिशासी अभियंता विद्युत राज नरायण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा. अनीता शुक्ला, खान निरीक्षक विवेक कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी वेद प्रकाश, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
———————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *