ललितपुर। वर्ष 2029-30 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर लाने के लिए प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी लगातार संकल्पित हैं, प्रदेश की इस 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में जनपद ललितपुर का व्यापक योगदान हो, इसके लिए जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तर पर गठित वन ट्रिलियन डॉलर सेल के प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र के प्रमुख सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की। read more:https://khabarentertainment.in/tehsil-level-dharti-mata-bachao-monitoring-committeefertilizer-monitoring-committee-meeting-and-farmer-registry-workshop-were-organized/समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी सेक्टरों में जनपद का जीडीपी बढ़ाने पर जोर देते हुए स्पष्ट रुप से कहा कि प्रदेश की जीडीपी में जनपद ललितपुर का अच्छाखासा योगदान हो, यहां के लोग भी बहुत मेहनती हैं, अपनी मेहनत व कार्यकुशलता से कृषि व फसलों के उत्पादन से लेकर घरेलू उत्पादों से प्रदेश व देश की जीडीपी में अपना योगदान देते हैं, उन्होंने कहा कि अब अधिकारियों को देखना है कि किस-किस सेक्टर में और क्या-क्या सम्भावनाएं हैं, इसके लिए उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देश दिये कि वह एक सप्ताह में सभी को बताएं कि पिछले आंकड़ों के सापेक्ष और किस-किस सेक्टर को कैप्चर किया जाए, कि जनपद की जीडीपी तेजी से ग्रोथ करे और जनपद प्रदेश की 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में चमकते सितारे की तरह दिखे। उन्होंने जनपद के सकल घरेलू उत्पाद को प्राथमिक क्षेत्र, द्वितीयक व तृतीयक क्षेत्र में बांटकर योगदान का समीक्षात्मक विश्लेषण करते हुए समीक्षा की और निर्देश दिए कि जिन विभागों की स्थिति ठीक नहीं है वे प्रगति सुधारें, अपने अपने प्रोजेक्टों में पंजीकरण बढ़ाएं और ध्यान रखें कि पंजीकरण में किसी का शोषण न हो। इसके साथ ही शासन को सही रिपोर्टिंग करें ताकि डाटा भी सही रिफ्लेक्ट हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला खनन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।