गोरखपुर। गगहा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गजपुर के कर्बला टोला में शनिवार शाम करीब 4 बजे गेहूं के डंठल में लगी भीषण आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। इस आग की चपेट में आकर अंबिका चौरसिया का छप्पर का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया।read more:https://khabarentertainment.in/strictness-on-cheating-dm-ssp-conducts-surprise-inspections-at-centres-before-home-guard-recruitment-exam/बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर रखा सारा सामान, जिसमें चारपाई, बिस्तर, गेहूं, चावल और मोटरसाइकिल सहित अन्य घरेलू सामग्री शामिल थी, जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में अंबिका चौरसिया की पत्नी गीता चौरसिया झुलस गईं, जिनका इलाज जारी है। गीता चौरसिया पहले से ही विकलांग हैं। परिवार में उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र है। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि एक पुत्री और छोटा पुत्र उनके साथ रहता है। बताया गया कि पुत्र भी बीमार है और उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर 57 की जिला पंचायत पद की प्रत्याशी अनीता जी ने समाजसेवी एवं वार्ड नंबर 46 के जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता को सूचित किया। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे आलोक गुप्ता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ₹10,000 की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी अपील की कि वे आगे आकर पीड़ित परिवार की अधिक से अधिक सहायता करें। मौके पर आकाश पांडे, शैलेश चौहान, लालू बाबा, गोलू चौहान, जितेंद्र यादव, मंगेश तिवारी, पंकज यादव, सर्वेश पासवान, नीलम देवी और हरकेश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।