मिर्जापुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत गरमा गई है।

   बुधवार को महिला आरक्षण का कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियों के विरोध के कारण पारित ना होने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा मोंटी के नेतृत्व में आज 22 अप्रैल 2026 को दीनदयाल उपाध्याय चौराहा लालडीग्गी पर राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया।
दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है।read more:https://khabarentertainment.in/a-golden-era-for-fishermen-in-himachal-a-guaranteed-%e2%82%b9100-msp-and-a-deluge-of-subsidies-will-improve-livelihoods/ उनका कहना था कि संसद में महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक पास न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है।
मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *