ललितपुर। सर्व ब्राह्मण महामंडल जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम इलाईट स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही हवन पूजन इत्यादि कार्यक्रम हुए। भगवान का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में विप्रजनों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत ने कहा कि सर्व समाज के हित का चिंतन करना ही विप्र समाज का ध्येय रहा है। हमें समाज में सकारात्मक विचारों से सभी के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृत्तियों से संघर्ष करने का मार्ग हमें भगवान परशुराम जी ने सिखाया है। इस अवसर पर नेमवि के प्राचार्य डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि हम सभी भगवत आराधना, गायत्री साधना एवं उच्च नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करें, तभी वर्तमान की चुनौतियों पर विजय पाई जा सकती है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे ने कहा कि निरंतर रचनात्मक प्रयास ही युवाओं को श्रेष्ठ दिशा की ओर ले जा सकते हैं। ऐसे प्रयास निरंतर होने चाहिए। वहीं बालकृष्ण नायक नन्ना ने समयाकूल परम्पराओं में परिवर्तन के महत्व को रेंखांकित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गोस्वामी ने ट्रस्ट की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।read more:https://khabarentertainment.in/akshaya-tritiya-summer-matka-and-childhood-memories/ वहीं विचार गोष्ठी का संचालन पं. रामेश्वर प्र्रसाद सड़ैया ने किया। सुबह सम्पन्न हुई धार्मिक क्रियाओं में गौरी पूजन, भगवान परशुराम जी का अभिषेक, पूजन, श्रंगार आदि क्रियाऐं वैदिक विद्वान पं. कुलदीप लिटौरिया, सौरभ अग्रिहोत्री ने सम्पन्न करायीं। कार्यक्रम के उपरांत स्नेहभोज का आयोजन किया। इस दौरान पं. अशोक गोस्वामी, आदित्य नारायण बबेले, उमाशंकर बिदुआ, भगवत नारायण बाजपेयी, धर्मेन्द्र पाठक, विलास पटैरिया, रमेशचंद्र, प्रकाश नारायण पटैरिया, कमलापत रिछारिया, अवध बिहारी उपाध्याय, वीरेन्द्र पुरोहित, महेन्द्र अग्रिहोत्री, बृजेश चतुर्वेदी, आनंद कुमार दीक्षित, संतोष चौबे, निखिल तिवारी, अजय नायक, माधव चौबे, रविकांत दीक्षित, संदीप तिवारी, आनंदी लाल शर्मा, राजेन्द्र किलेदार, पुनीत पाण्डेय, गिरीश पाठक सोनू, शिवम देवलिया, अशोक तिवारी, गोलू चौबे, भरत पुरोहित, प्रभाकर शर्मा, महेश मिश्रा, देवेन्द्र चतुर्वेदी, डा. दीपक चौबे, बृजनंदन लिटौरिया, अरूण गोस्वामी, राजेश लिटौरिया, आशीष गोस्वामी, राजेश दुबे, सुरेन्द्र पटैरिया, गौरव गौतम, दीपक पस्तोर, रवि तिवारी कल्लू, जय नारायण चौबे, अवध बिहारी रावत, रामप्रकाश उपाध्याय, सुदामा प्रसाद दुबे, बद्री प्रसाद दुबे, संजू श्रोती, विजय प्रकाश चौबे, रामप्रकाश शर्मा, आनंद गोस्वामी, दीपक पंडा, अनुपम चौबे, प्रभात मिश्रा, सक्षम दीक्षित, भरत रावत, शत्रुघन शुक्ला सहित अनेक विप्रबंधु उपस्थित रहे।