ललितपुर- फायर सर्विस सप्ताह के अंतर्गत, इस वर्ष की थीम सेफ स्कूल, हॉस्पिटल एंड सोसायटी को ध्यान में रखते हुए एलपीजीसीएल प्लांट द्वारा विभिन्न स्थानों पर फायर सेफ्टी जागरूकता एवं इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस क्रम में प्लांट टाउनशिप क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाए गए। ग्राम बुरौगांव स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को फायर सेफ्टी के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई तथा लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में सही एवं त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, बार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेडिकल स्टाफ एवं उपस्थित लोगों को फायर सेफ्टी उपायों एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। फायर सर्विस वीक के अंतिम दिन बुरौगांव गांव में ग्रामीणों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें फायर सेफ्टी उपायों के साथ-साथ पराली (स्टबल) जलाने से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया के तरीकों का प्रदर्शन किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/dozens-of-workers-left-the-bjp-and-joined-the-congress-and-a-meeting-at-the-district-headquarters-emphasized-strengthening-the-organization/फायर सर्विस वीक के दौरान आयोजित समस्त कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संचालन ईएचएस विभाग के प्रमुख, दीपक आनंद एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।