गाजीपुर, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बड़ी संख्या में किसानों की रुकी हुई किस्तों को लेकर प्रशासन ने अहम सूचना जारी की है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन किसानों की पारिवारिक या भूमि संबंधी जानकारी अधूरी या गलत पाई गई है, उनकी किस्तों का भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है।
विभाग के अनुसार, कई मामलों में यह पाया गया है कि: वरासत में मिली भूमि का सही विवरण पंजीकरण के समय दर्ज नहीं किया गया,
एक ही जमीन पर पूर्व और वर्तमान दोनों भूस्वामी योजना का लाभ ले रहे हैं, 1 फरवरी 2019 के बाद अन्य स्रोतों से भूमि प्राप्त करने वाले कृषकों ने सही जानकारी अपडेट नहीं की है। ऐसे सभी किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी रुकी हुई किस्त प्राप्त करने के लिए जल्द से जल्द अपना किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्री) अनिवार्य रूप से पूरा करें। इसके साथ ही किसानों को भारत सरकार के पीएम किसान पोर्टल पर जाकर “Update Missing Information” विकल्प के तहत अपनी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज 30 अप्रैल 2026 तक हर हाल में अपलोड या अपडेट करने होंगे। किसान स्वयं या नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।read more:https://worldtrustednews.in/conducted-a-comprehensive-awareness-campaign-regarding-womens-safety-empowerment-and-legal-rights-3/प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि के बाद जिन मामलों में सुधार नहीं होगा, उन्हें पोर्टल से हटा दिया जाएगा और संबंधित किसान भविष्य में इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि केवल सही और स्पष्ट दस्तावेज ही अपलोड करें, क्योंकि एक बार अस्वीकृत होने के बाद सुधार का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।