पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पुण्यतिथि पर सहारनपुर में श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों को कराया भोजन वितरण

सहारनपुर, । देश के व्यापारियों के मार्गदर्शक और लोकप्रिय जननेता रहे पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पंचम पुण्यतिथि पर सहारनपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा गांधी पार्क स्थित लोक कल्याण समिति द्वारा संचालित “प्रभु जी की रसोई” में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पंडित मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर व्यापारी एकता और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया गया।जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष शीतल टंडन और जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने अपने जीवन में व्यापारियों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है।read morehttps://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-passes-away-an-era-has-come-to-an-end/  उन्होंने कहा कि मिश्रा न केवल एक सफल राजनेता थे, बल्कि वे करोड़ों व्यापारियों के सच्चे हितैषी और मार्गदर्शक भी थे।उन्होंने बताया कि मिश्रा चार बार कानपुर बिल्हौर से सांसद चुने गए और अपने कार्यकाल में उन्होंने हमेशा व्यापारी वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता दी। सत्ता में रहते हुए भी उन्होंने व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखा और आवश्यकता पड़ने पर अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाने से भी पीछे नहीं हटे।शीतल टंडन ने कहा कि आज के समय में मिश्रा को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि व्यापारी वर्ग एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाए और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि हर व्यापारी को अपने व्यापार के साथ-साथ संगठन के लिए भी समय निकालना चाहिए, तभी संगठन मजबूत होगा और व्यापारी हित सुरक्षित रहेंगे।उन्होंने आगे कहा कि मिश्रा के निधन के बाद प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी मुकुंद मिश्रा संभाल रहे हैं, जो उनके पदचिन्हों पर चलते हुए व्यापारियों को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। वे प्रदेश भर में भ्रमण कर व्यापारियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत हैं।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक रहा, बल्कि समाजसेवा का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण बना।इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, प्रांतीय संगठन मंत्री पवन कुमार गोयल, उपाध्यक्ष अशोक मलिक, भोपाल सिंह सैनी, अशोक पपनेजा, अजय खुराना, कल्पना गोयल, शिव कुमार, अंकुश कर्णवाल सहित अनेक व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के आदर्शों पर चलने और व्यापारी हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *