ललितपुर- अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झाँसी के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के कुशल नेतृत्व में थाना जाखलौन पुलिस द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आवेदक प्रेम सिंह पुत्र हनुमन्त सिंह निवासी ग्राम पटौराखुर्द थाना जाखलौन जनपद ललितपुर के साथ वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी, जिसके सम्बन्ध में एन0सी0आर0पी पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी ।
थाना जाखलौन पुलिस द्वारा पीड़ित के उपलब्ध कराये गये बैंक स्टेटमेन्ट व अन्य प्रपत्रों का अवलोकन व तकनीकी विश्लेषण कर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुये विभिन्न वित्तीय एजेंसियों/ बैंकों/वालेट आदि से सम्पर्क कर, द्वारा उचित माध्यम से संबंधित वित्तीय एजेंसियों को mail करके, पीड़ित के रुपये होल्ड कराकर, पीड़ित से फ्राड हुई धनराशि में 5,000/- रुपये नियमानुसार वापस करने में सफलता प्राप्त की है ।read more:https://pahaltoday.com/teenager-dies-under-suspicious-circumstances-family-blocks-nh-24-alleging-murder/
पीड़ित की ऑनलाइन धोखाधड़ी से फ्राड हुयी धनराशि, पीड़ित के खाते में वापस होने पर, पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक, ललितपुर व थाना जाखलौन पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा की गयी ।बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना जाखलौन जनपद ललितपुर ।
उ0नि0 विनय कुमार थाना जाखलौन जनपद ललितपुर ।क0ऑ0ग्रेड-बी विवेक राज मिश्र थाना जाखलौन जनपद ललितपुर ।कां0 अजयपाल सिंह थाना जाखलौन जनपद ललितपुर शामिल रहे
विशेष सझाव—
1.किसी भी बिना पहचान वाले व्यक्ति को बैंकिंग/वित्तीय सम्बन्धी जानकारी साझा (share) न करे।
2 . यदि किसी व्यक्ति के साथ फ्रॉड हो जाये तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1930/112 पर कॉल करें या NCCRP पोर्टल या साइबर क्राइम की वेवसाइट पर अपनी शिकायत ऑनलाईन दर्ज करें तथा स्थानीय पुलिस को अविलंब सूचित करें ।