मनिहारी। अति प्राचीन पौराणिक स्थल लहुरी काशी गाजीपुर के कोतवाल श्री श्री टंडा वीर बाबा के धाम वेसो नदी तट यूसुफपुर में अष्टम श्रृंगार के पावन बेला पर शिव गुरु महामहोत्सव के अध्यात्म चर्चा के कथा वाचक स्वामी अंजनी दास जी अपने चर्चा में मंच से जिले के कोनें कोने से हजारो की संख्या में उमडे श्रद्धालू भक्त गुरू भैया बहनो को सनातन धर्म के बिना मानव जीवन का कल्पना नही किया जा सकता। बाबा भोलेनाथ बिश्व गुरु है इनकी पूजा विश्व के सैकडो देशो में होता है।read more:https://pahaltoday.com/in-tamil-nadu-the-elections-have-become-a-battle-for-personal-image-along-with-the-politics-of-hero-versus-villain/ स्वामी जी ने बताया कि लगातार आठ वर्षो से टंडा वीर बाबा के धाम पर वैशाखी अमावस्या को बाबा के श्रृंगार महोत्सव पर शिव गुरु महामहोत्सव होता है। जहां महाभंडारा के साथ विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी होता है। स्वामी अंजनी दास जी ने पंडाल मे उमडी शिव भक्तों को दोनो हाथ उठाकर टंडा वीर बाबा के धाम पर इस वर्ष सावन के सोमवार को बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग की स्थापना विधि विधान से विद्वान काशी के ब्राम्हण द्वारा स्थापित करनें मे सभी के सहयोग का संकल्प दिलाया। जो टंडेश्वर महादेव के रुप में जाना जायेगा।कार्यक्रम के आयोजक श्री श्री टंडा वीर बाबा मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश जायसवाल संरक्षक पंचम सिंह प्रतिनिधि ग्राम प्रधान बरिष्ट महामंत्री रामरतन सिंह उपाध्यक्ष रामअवध गुप्ता सचिव प्रमोद दुबे पूरी ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा स्वामी अंजनी दास जी व अध्यात्म चर्चा समूह को व मंच पर मंचासिन कृष्ण सुदामा शिक्षण संस्थान के चीफ फाउंडर डा0 बिजय यादव जी व कोमल यादव वरिष्ट समाज सेवि शादियाबाद मनिहारी को अंगवस्त्रम ओढाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के सफालता पूव॔क सम्पन्न होने पर प्रशासन के सहयोग मे इंस्पेक्टर पवन उपाध्याय शदियाबाद की टीम व सभी बाबा के कार्यसेवक व सभी आगन्तुको के प्रति हृदय से आभार प्रकट राजेश जायसवाल कार्यकारी अध्यक्ष श्री श्री टंडा वीर बाबा मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट ने किया।