गाजीपुर — वाराणसी जोन की 31वीं अंतर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता (महिला/पुरुष), जिसमें कबड्डी, खो-खो, जिमनास्टिक और फेंसिंग जैसे खेल शामिल थे, का आयोजन 15 से 17 अप्रैल 2026 तक गाजीपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा गाजीपुर की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के नौ जनपदों से कुल 165 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का अनुशासन और खेल भावना उच्च स्तर की रही, जिसकी सभी ने सराहना की।नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक मंडल का विशेष योगदान रहा। विभिन्न खेलों में प्रतिभागी जनपदों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग कबड्डी में गाजीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भदोही उपविजेता रहा। महिला वर्ग कबड्डी में भी गाजीपुर ने बाजी मारी और जौनपुर उपविजेता रहा। खो-खो के पुरुष वर्ग में चंदौली विजेता बना और गाजीपुर उपविजेता रहा, जबकि महिला वर्ग में जौनपुर विजेता और गाजीपुर उपविजेता रहा। जिमनास्टिक के पुरुष वर्ग में भदोही विजेता और गाजीपुर उपविजेता रहा। वहीं पुरुष वर्ग फेंसिंग में मिर्जापुर विजेता और सोनभद्र उपविजेता रहा।read more:https://khabarentertainment.in/home-invasion-dabangs-beat-up-a-villager-the-entire-incident-was-captured-on-cctv-a-case-was-filed-against-the-couple-and-their-son/पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में गाजीपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चल बैजयंती पर कब्जा जमाया। समापन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।