लगातार तीसरी बार जिला टॉपर देकर एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल ने रचा इतिहास

ललितपुर। एसडीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, ललितपुर में कक्षा 10 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया तथा उनकी सफलता की खुशी में मिठाई वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और अपने बेटे-बेटियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी।विद्यालय ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम देकर लगातार तीसरी बार जिला टॉपर देने का गौरव प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री उ.प्र. सरकार  मनोहर लाल पंथ (मन्नू कोरी) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/ इस अवसर पर गौरव चौधरी पूर्व जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करती है।विद्यालय के चेयरमैन  कमलेश चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने पूरे ललितपुर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है और लगातार तीसरी बार जिला टॉपर बनने से यह उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण हो गई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य  जॉन अरुणेश लाल ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में मिलने वाली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के कारण ही उनके बच्चे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। अपने बच्चों की सफलता से वे अत्यंत खुश और गौरवान्वित हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा मिठाई बांटकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *