नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में चला हस्ताक्षर अभियान

पहल टुडे, रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी। नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में गुरुवार को जनपद में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं व छात्राओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।अभियान में शामिल माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उठाए गए इस कदम का समर्थन किया। कार्यक्रम के दौरान महिला सहभागिता उल्लेखनीय रही और विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। इससे महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित होगी और उन्हें समाज में बराबरी का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह अधिनियम उसी कड़ी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *