रज्जू भैया संस्थान में स्नातक परीक्षाएं शांतिपूर्वक शुरू

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान संस्थान में गुरुवार से स्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में शुरू हो गईं। परीक्षा के प्रथम दिन बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा निर्धारित समयानुसार आयोजित की गई, जो पूर्णतः सकुशल एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षाएं कड़ी निगरानी और सीसीटीवी कैमरे के बीच कराई गई।केंद्राध्यक्ष एवं संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली गई थीं। परीक्षार्थियों के लिए कक्षों में बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रश्नपत्रों का सुरक्षित वितरण तथा उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षार्थियों ने भी नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सकी।परीक्षा संचालन में सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में डॉ. संदीप कुमार वर्मा एवं डॉ. सौरभ कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों सहायक केंद्राध्यक्षों ने परीक्षा व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण किया तथा किसी भी संभावित समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *