पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला कार्यालय में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला संरक्षक पीयूष दीक्षित की देखरेख में किया गया। आहूत की गई बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से आगामी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा हुई, जिसमें जिले से प्रतिभाग करने वाले सदस्यों की संख्या और तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए अध्यक्ष एवं संरक्षक द्वारा कार्यकर्ताओं को आई-कार्ड (पहचान पत्र) वितरित किए गए। चर्चा का एक अन्य महत्वपूर्ण बिंदु संगठन का आगामी स्थापना दिवस रहा। परिषद की कानपुर देहात टीम ने निर्णय लिया है कि आने वाली 27 मई को संगठन का स्थापना दिवस जिले में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और पत्रकार साथी मौजूद रहे। जिन्होंने संगठन के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने, बैठक में मौजूद रहे पदाधिकारियों में पीयूष दीक्षित जिला संरक्षक, जिला अध्यक्ष अनूप गौड़, उपाध्यक्ष लखन लाल पांडेय, उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, जिला मीडिया प्रभारी मोहन कुमार, जिला प्रभारी जगमोहन प्रजापति, अनमोल कल्यानी संगठन मंत्री, पुष्पेंद्र कुमार संगठन मंत्री, नाहर सिंह यादव, उमाकांत कश्यप, बलराम चतुर्वेदी, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, सागर सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।