नई दिल्ली। यश डबास (161, 51 गेंद,16×4, 15×6) के तूफानी शतक और श्रेष्ठ यादव (58) व अंकित कुमार (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से मेजबान पीजीडीएवी कॉलेज ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवाजी कॉलेज को 175 रनों के विशाल अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।वैभव पांडे (13 पर 4) और प्रणीत (17 पर 3) ने भी पीजीडीएवी कॉलेज की जीत में भूमिका निभाई। यश डबास को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ पवन डबास ने दिया।पीजीडीएवी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 332/7 बनाए। इसके जवाब में शिवाजी कॉलेज की पूरी टीम 15.3 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से प्रियांश सिंह ने 37 रन बनाए और धैर्य मल्होत्रा ने तीन विकेट झटके।करण सोनी का शतक एक अन्य मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ करण सोनी (132, 52 गेंद, 11×4, 12×6 और 11 रन पर 3 विकेट) के शानदार आलराउंड खेल, नैतिक यादव (40) और अंश जाखड़ (3/38) के उम्दा प्रदर्शन से से पीजीडीएवी येल्लो टीम (265/6, 20 ओवर) ने शहीद भगत सिंह कॉलेज (178/10,19.2 ओवर) को 87 रनों से मात दी। पराजित टीम की तरफ से वरदान सूरी ने 23 रन बनाए और अभय और शास्वत ने दो-दो विकेट चटकाए।