लखनऊ : पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं राजधानी लखनऊ के पूर्व मेयर तथा बीबीडी ग्रुप के संस्थापक डाॅ अखिलेश दास गुप्ता की 9वीं पुण्य तिथि के अवसर पर बीबीडी यूनिर्वसिटी में आयोजित अखिल ज्योत कार्यक्रम की शुरूवात डाॅ अखिलेश दास गुप्ता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई। इस अवसर पर बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता,बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास वाइस प्रेसिडेंट सुश्री सोनाक्षी दास एवं श्रीमती देवांशी दास, बीबीडीयू के वाइस चांसलर,प्रो वाइस चांसलर,रजिस्ट्रार, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर सभी सम्मानित अतिथि, सभी डायरेक्टर, डीन्स, फैकल्टी एवं छात्र – छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित कर भाव भीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की गयी। इसी क्रम में एनसीसी के कैडेट्स द्वारा क्लॉथस डोनेशन बैंक-बीबीडी जनर्सिटी जंक्शन द्वारा किया गया, एनएसएस छात्रों द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 100 लोगो ने ब्लड डोनेट किया। समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तरधौंना गांव में लीगल अवेयरनेस कैंप, साइबर फ्रॉड अवेयरनेस-डिजिटल शिक्षा से सुरक्षा तक एवं महिला सशक्तिकरण पर लोगो को जागरूक किया गया। ग्रीन एन्थेम डोनेशन ड्राइव के द्वारा समाज के कमजोर वर्ग के लोगो को गेहू, चावल दाल, रिफाईन्, ग्रोसरी आइटम एवं कपड़े दिये गये। बीबीडी कैम्पस में स्थित आडिटोरियम में इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन एआई इन डिजिटल ग्रोथ का आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/president-attends-empowered-women-prosperous-delhi-programme/
इसके अंतर्गत डॉ अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल पर लेक्चर हुआ जिसके मुख्य वक्ता डॉ निश्चल कुमार वर्मा, आईआईटी,कानपुर थे उन्होंने उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं खेल के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। एआई इन डिजिटल ग्रोथ विषय पर पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया। इसके मुख्य वक्ता डॉ निश्चल कुमार वर्मा,आईआईटी कानपुर,ने एआई के विभिन्न उपयोगों पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि एआई हम सबको मदद करने के लिए है, जिसमें हम अपने जीवन में अच्छे से काम कर सके।एआई का सुरक्षित उपयोग बहुत जरूरी है। डॉ जगदीश चंद बंसल ,साउथ एशिया यूनिवर्सिटी नई दिल्ली ने कहा कि ड्रोन स्वार्म टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने ड्रोन टेक्नोलॉजी में एआई के उपयोग पर बात की।सभी वक्ताओं ने एआई पर विस्तार से बताकर लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम के अन्त में डीन,स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग ने कहा कि यह कार्यक्रम बीबीडी एजूकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता एवं बीबीडी ग्रुप के प्रेसीडेन्ट विराज सागर दास वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती देवांशी दास एवं सुश्री सोनाक्षी दास की प्रेरणा से हुआ। सभी पैनल वक्ताओं एवं उपस्थित लोगो को धन्यवाद प्रेषित कर आभार प्रकट किया।read more:https://pahaltoday.com/president-attends-empowered-women-prosperous-delhi-programme/ इसी क्रम में बीबीडी कैम्पस में श्रद्धाभोज का आयोजन किया,जिसमें हंजारो की संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। वीसीपीएल टीम द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन टाइम्स स्क्वायर में किया, कॉरपोरेट आफिस व सेंट्रल स्टोर बीबीडी ग्रीन सिटी में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। ओल्ड एज होम – वेलनेस एंड हेल्थ, डिजिटल अवेयरनेस, स्टोरीटेलिंग, शेयरिंग एंटरटेनमेंट एंड फन एक्टिविटीज, आस्था होम रिसॉर्ट रसूलपुर सादात लखनऊ का आयोजन किया गया। निःशुल्क आंखों की जांच एवं चश्मे का वितरण राजेंद्र नगर पानी टंकी पार्क लखनऊ एवं नई बस्ती मैदान उदयगंज में किया गया। अखिल ज्योत निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर दंत परामर्श कल्याण मंडप, सुदर्शन पुरी कालोनी ऐशबाग में किया।फल वितरण मदर टेरेसा आश्रम सप्रू मार्ग, लखनऊ में भी किया गया। अखिलेश दास गुप्ता स्कूल द्वारा स्कूलों को सशक्त बनाने की पहल का आयोजन प्राइमरी स्कूल फैजुल्लागंज, बंकी, बाराबंकी में कर रहा है। फॉर्च्यून होटल द्वारा सीएसआर एक्टिविटी,श्री राम उद्योग अनाथालय में आयोजित किया। यू0पी0 बैडमिण्टन एकेडमी गेट न0 1 पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।