स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण ने किया भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण

आज भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी कि जयंती के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद मोदीनगर के वार्ड 08 औरंगाबाद गदाना स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण एवं भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम माननीय असीम अरुण जी (समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।इस गरिमामयी अवसर पर माननीय सांसद डॉ राजकुमार सांगवान जी, माननीय विधायक डॉ मंजू शिवाच जी एवं विनोद वैशाली जी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका द्वारा प्रारंभ किए गए “आस्था वाहन” का फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल के अंतर्गत गऊ ग्रास तथा हवन-पूजन सामग्री घर-घर से एकत्रित की जाएगी, जिससे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।read more:https://khabarentertainment.in/free-medical-camp-for-cleft-lip-and-palate-patients-in-kaiserganj/ माननीय अमीन अरुण जी ने कहा:बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। उनका जीवन हमें सामाजिक समरसता, समान अधिकार और शिक्षा के महत्व को समझाता है। सरकार एवं समाज मिलकर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।माननीय सांसद डॉ राजकुमार सांगवान जी ने कहा:बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत आधार दिया है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।माननीय विधायक डॉ मंजू शिवाच जी ने कहा:शिक्षा और समानता ही सशक्त समाज की नींव है। बाबा साहेब के विचार महिलाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं।विनोद वैशाली जी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) ने कहा:बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए नगर पालिका निरंतर विकास एवं जनसेवा के कार्यों में लगी हुई है। “आस्था वाहन” जैसी पहलें समाज में सेवा, सहयोग और संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को एकजुट करने का कार्य करेंगी।कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।उपस्थिति वेद प्रकाश चौधरी सभासद, अर्जुन नेहरा सभासद, धर्मवीर सिंह सभासद, सोनू कुमार सभासद, अनिल उर्फ टिंकू, बबली गुज्जर, अनिल गौतम, देवपाल हरित, संदीप सांगवान, मोनू धामा, राखी रावण, धर्मपाल महाशय आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *